Dumka News: 121 घंटे के अखंड संकीर्तन का हवन-पूजन के साथ समापन
दुमका, अगस्त 11 -- Dumka News: सरैयाहाट। सरैयाहाट बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी परिसर में आयोजित 121 घंटे का अखंड संकीर्तन मंगलवार को हवन-पूजन और कलश विसर्जन के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। पांच दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचते रहे। पूरे आयोजन के दौरान ठाकुरवाड़ी परिसर भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोष से गूंजता रहा।
धार्मिक आयोजन की समाप्ति अखंड संकीर्तन के समापन अवसर पर यजमान अशोक प्रसाद साह एवं उनकी पत्नी गुंजा देवी ने विधि-विधान के साथ हवन-पूजन में भाग लिया। पंडित रविरंजन शास्त्री सहित अन्य पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.