Dumka News: 120 वर्षों से लगातार होती आ रही मां मनसा की पूजा
दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: मसलिया के मंडल टोला स्थित मां मनसा मंदिर में मंगलवार देर शाम को धूमधाम और पूरे विधि-विधान के साथ मां मनसा की पूजा-अर्चना की गई। मंडल परिवार द्वारा पिछले 120 वर्षों से लगातार मां मनसा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर में श्रद्धालुओं द्वारा गाजे बाजे के साथ कलश लेकर मसलिया के बड़ा तालाब पहुंचा। तत्पश्चाद विधि विधान के साथ कलश भरकर मंदिर पहुंचकर कलश की स्थापना की गई। पुरोहित नौनिहाथवारी निवासी बबलू मिश्रा द्वारा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां मनसा की विधिवत पूजा की गई। पूजा के पश्चाद् उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बुधवार सुबह प्रथा के अनुसार मंडल परिवार एवं मन्नत पूरी होने वाले श्रद्धालुओं द्वारा बकरे की बलि दी गई। इस पूजा की शुरूआत मंडल टोला के भीखू मंडल द्वारा किया गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.