दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। श्री श्री 108 बाबा चुटोनाथ पहाड़ ठाकुर मंदिर परिसर में 12 वर्षीय महापूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उपरांत शनिवार को नवयुवक समिति की समीक्षा बैठक अध्यक्ष संजय राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 मोजा के ग्राम प्रधान, गणमान्य लोग एवं ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में महापूजा के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा मंदिर की स्वच्छता, सुरक्षा, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और सुव्यवस्थित पूजा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पूजा रसीद की नई शुल्क व्यवस्था लागू करने, मंदिर परिसर में चार सीसीटीवी कैमरे लगाने, असामाजिक गतिविधियों पर कानूनी कार्रवाई करने तथा मंदिर समिति कोष का उपयोग मंदिर के रखरखाव एवं धार्मिक आयोजनों में करने का निर्णय लिया गय...