Dumka News: 12 वर्षीय छात्रा की सर्पदंश से मौत
दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के थानपुर पंचायत अंतर्गत हेठमांझीयानडीह गांव धावाटांड़ टोला में सर्पदंश से एक 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान हेनसम कुमारी (12) के रूप में हुई है। वह कक्षा पांच की छात्रा थी तथा उसके पिता का नाम रोखन दर्वे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेनसम कुमारी बुधवार देर रात अपने आवास में चौकी पर सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 12 बजे एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची को मेडिकल कॉलेज दुमका पहुंचाया गया और बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Madhepura News: सर्पदंश से गंभीर बालक की इलाज के दौरान मौत घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.