Dumka News: 11वीं की छात्रा को डंसा सांप
दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में कक्षा 11वीं की छात्रा रेखा मरांडी को जहरीले सांप ने दायां पैर में डंस लिया है। आनन-फानन में विद्यालय की महिला गार्ड ने 108 पर फोन करके एम्बुलेंस मंगाया और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर पंचम लाल ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज कराकर बच्ची को बेहतर इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया। बच्ची की पहचान गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरासोल गांव के रहने वाली बताया जा रहा है। विद्यालय के गार्ड ने बच्ची को सांप डंसने की खबर उनके परिजनों को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- 14 माह की बच्ची को सांप ने डंसा, स्थिति नाजुक
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.