दुमका, अक्टूबर 10 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के भालसुमर के पंचायत सभागार में भालसुमर दुर्गा मेला वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए डाक बंदोबस्ती (सैरात) की प्रक्रिया विधिवत रूप से संपन्न कराई गई। उक्त डाक बंदोबस्ती की प्रक्रिया सोलह आना रैयत, ग्राम प्रधान, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा, रामगढ़ तथा थाना प्रभारी मनीष कुमार रामगढ़ की उपस्थिति में आयोजित की गई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई। डाक बंदोबस्ती में कुल चार प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें शंकर मांझी, लिकेश दर्वे, अखिलेश्वर मांझी, माता महाराणा ग्राम भालसुमर शामिल थे। सभी प्रतिभागियों को डाक बंदोबस्ती से संबंधित नियमों, शर्तों एवं निर्धारित सुरक्षित राशि की जानकारी दी गई। डाक की प्रक्रिय...