Dumka News: होली चाइल्ड स्कूल में धूमधाम से मना स्थापना दिवस
दुमका, सितम्बर 9 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। होली चाइल्ड स्कूल दुधानी में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है, इसी दिन मदर मेरी का जन्मदिन भी मनाया जाता है और उन्हीं के नाम पर विद्यालय का नामकरण किया गया है। मंगलवार को विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों को विद्यालय की स्थापना और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, दक्षिण भारतीय, पूर्वोत्तर भारत, बंगाली और कथकली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वेस्टर्न डांस, अंग्रेजी गीत और वाद्य यंत्रों के साथ संगीत ने समां बांध दिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन अनियमितता और सफलता पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.