Dumka News: होटल का दर निर्धारण, अधिक लेने पर कार्रवाई होगी : एसडीओ
दुमका, जुलाई 11 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को बासुकीनाथ श्रावणी मेला को लेकर धर्मशाला, आवासीय होटल एवं रेस्ट हाउस संचालकों के साथ दर निर्धारण को लेकर एसडीओ कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। एसडीओ ने होटल संचालक, रेस्ट हाउस संचालक को सख्त निर्देश दिया कि प्रशासन के द्वारा निर्धारित दर तालिका अपने प्रतिष्ठान के आगे अंकित करें। किसी भी परिस्थिति में प्रशासन के द्वारा निर्धारित दर से अधिक की वसूली न करें। निर्धारित दर से अधिक राशि की वसूली करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित संचालक पर विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ कौशल कुमार ने बताया कि किसी भी आवासीय होटल या भोजनालय में शराब पीते हुए पकड़े जाने पर होटल सील कर दिया जाएगा एवं संचालक पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.