दुमका, अक्टूबर 29 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। दुमका-रामपुरहाट मार्ग में लोड़ी पहाड़ी के समीप सड़क किनारे खड़ी हाइवा में धक्का मारने से करीब 30 वर्षीय युवक शिकारीपाड़ा के कमलकांत दास उर्फ काजल की मौत हो गई। घटना देर शाम को हुई जब युवक शिकारीपाड़ा से रामपुरहाट कार्य से जा रहा था की सड़क किनारे खड़ी हाइवे में ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...