Dumka News: हादसा : मिठाई दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल-बाल बचे लोग
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग स्थित हंसडीहा चौक पर शुक्रवार रात एक अनियंत्रित ट्रक राजीव जायसवाल के मकान में संचालित मिठाई दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लेते थे ट्रक जबत कर थाना ले आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के बाद पुलिस की कार्रवाई जानकारी के मुताबिक ट्रक दुमका से हंसडीहा की ओर जा रही थी। इसी दौरान हंसडीहा चौक पहुंचने के पूर्व ही हादसा हो गया। हंसडीहा के बाद ट्रक को किस रोड़ में जाना था यह चालक ही बता पात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.