Dumka News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत
दुमका, अक्टूबर 10 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के धावाटांड़ गांव स्थित हर हर महादेव लाइन होटल में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में एक वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। होटल में पाइप वेल्डिंग का काम करने के दौरान वह 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बंगालडीह गांव निवासी नसीम अंसारी (पिता अख्तर अंसारी) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, नसीम अंसारी हर हर महादेव लाइन होटल में पाइप वेल्डिंग करने के लिए पहुंचा था। काम के दौरान पाइप का संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार से हो गया। इसकी चपेट में आने से नसीम गंभीर रूप से झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के संबंध में खब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.