दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रंगा मिशन गांव के पास दुमका-पाकुड़ जाने वाली रिया रोजी बस के हाइवा की चपेट में आने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हालांकि हल्की चोट लगने से सभी निजी क्लिनिक में इलाज कराकर अपने-अपने घर चले गए। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब रिया रोजी बस जे एच 0 4 एफ 9985 दुमका से पाकुड़ जाने के दौरान रंगा मिशन गांव के पास आगे-आगे जा रही खाली हाइवा ने अचानक ब्रेक लगाकर रोक दिया। जिससे हाइवा के पीछे हिस्सा में जा टकराया। जिससे बस का अगला हिस्सा का शीशा पूरी तरह से चूर-चूर हो गया। घटना से यात्रियों के बीच अरफा - तरफी मच गई। यात्री बचने के लिए दरवाजा से कूदने लगे। इस दौरान कई यात्री को चोट भी लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...