Dumka News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई
दुमका, अगस्त 15 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा सरैयाहाट मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा नवदुर्गा मंदिर से शुरू होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैयाहाट मुख्य चौक, बस स्टॉप, थाना तथा चरकापाथर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.