दुमका, सितम्बर 6 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के दलाही गांव में शुक्रवार की रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिलेभर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, प्रभु श्रीकृष्ण की हुई आराधनाभगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हरे कृष्णा ग्रुप दलाही की ओर से रात्रि में विशेष आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर देवघर से गायक निकेतन वैद्य अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे थे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के मधुर व भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। रात्रि 11 बजे लड्डू गोपाल का महा अभिषेक किया गया। ठीक 12 बजे भगवान श्रीक...