Dumka News: हथगढ़ में बड़ा हादसा, चेक डैम में डूबने से दो किशोरों की मौत
दुमका, सितम्बर 6 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के हथगढ़ गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के चेक डैम में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान हथगढ़ गांव निवासी रमन कुमार मंडल (16 वर्ष), पिता संतोष मंडल और उमेश कुमार (15 वर्ष), पिता राजेंद्र सिंह तेतरिया के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि दोनों किशोर दोपहर में चेक डैम में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद चेक डैम से दोनों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.