दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: गौतम कुमार हंसडीहा। लगातार हो रही बारिश ने हंसडीहा बाजार से हटिया जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली को एक बार फिर उजागर कर दिया है। सोमवार से जारी बारिश के बाद सड़क कई स्थानों पर जलमग्न हो गई, जिससे लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे पानी से भर गए हैं और पूरे मार्ग पर कीचड़ व गंदे पानी नजर आ रहा है। यह सड़क हंसडीहा बाजार को हटिया क्षेत्र से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। जलजमाव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। कई वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दुकानदारों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है。

स्थानीय समस्याएँ स्थानीय लोगों का कह...