Dumka News: हंसडीहा स्टेशन पर यात्रियों से रूबरू हुआ रेलवे, सुविधाओं पर लिया फीडबैक
दुमका, अक्टूबर 23 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। यात्रियों की परेशानी जानने और रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष अभियान 6.0 के तहत रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों से सीधे बातचीत कर रेलवे की सेवाओं पर उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव लिए। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। रेल जन संवाद केवल स्टेशन तक सीमित नहीं रहा। ट्रेन संख्या 13016 जमालपुर-हावड़ा कविगुरु एक्सप्रेस समेत अन्य यात्री ट्रेनों में भी यात्रियों से बातचीत की गई। उन्हें रेलवे की उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं और यात्रा के दौरान यात्रियों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में रेल यात्रियों के बीच किया गया रेल जन संवाद कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.