Dumka News: हंसडीहा में 13 दिनों तक गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा
दुमका, अक्टूबर 13 -- हंसडीहा में दुर्गोत्सव के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम Dumka News: हंसडीहा प्रतिनिधि। शारदीय दुर्गोत्सव को लेकर हंसडीहा में भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ने लगी है। वैष्णवी दुर्गा पूजा मंदिर परिसर में पहली पूजा के साथ ही उत्सवी माहौल परवान चढ़ने लगा। भक्ति जागरण में देर रात तक माता के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालु भजनों की धुन पर भक्तिरस में सराबोर नजर आए। पूजा समिति के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर जागरण का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर मां दुर्गा की आराधना और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा। वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति ने दुर्गोत्सव को लेकर 13 दिनों के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। पहली से पंचमी तक लगातार भक्ति जागरण होगा। षष्ठी और सप्तमी को डांडिया की धूम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.