Dumka News: हंसडीहा में कलश स्थापना पर निकली कलश यात्रा
दुमका, अक्टूबर 11 -- Dumka News: हंसडीहा । हंसडीहा के पगवारा में रविवार को कलश स्थापना और भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के आगाज के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। सुबह मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा पगवारा स्थित बुढ़यारी पोखर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए पूजा पंडाल पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- Palamu News: सुदना के श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर से निकाली गई कलश यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.