Dumka News: हंसडीहा चौक के चारों ओर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
दुमका, जुलाई 31 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से हंसडीहा में गुरुवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान हंसडीहा चौक से जुड़े चारों प्रमुख मार्गों पर चलाया गया, जहां सड़क किनारे किए गए कई अस्थायी अतिक्रमणों को बुलडोजर द्वारा हटवाया गया। खराब मौसम के कारण कुछ अतिक्रमणकारियों को शुक्रवार सुबह तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का अंतिम अवसर दिया गया है। अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी सह बीडीओ राहुल कुमार सानू एवं हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। अभियान के दौरान सीओ राहुल कुमार सानू ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.