Dumka News: हंसडीहा के किसान पुत्र पीयूष ने नीट में हासिल की सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान
दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: हंसडीहा , प्रतिनिधि। सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के हंसडीहा निवासी होनहार छात्र पीयूष कुमार ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पीयूष ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 12,999 तथा ओबीसी कैटेगरी रैंक 5,979 हासिल की है।पीयूष के पिता गौतम कुमार एक किसान हैं, जबकि उनकी माता सरिता देवी गृहिणी हैं। साधारण किसान परिवार से आने वाले पीयूष ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई प्लस 2 मॉडल विद्यालय, सरैयाहाट (दुमका) से पूरी की।अपनी सफलता का श्रेय पीयूष ने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और नियमित अध्ययन से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.