दुमका, अगस्त 4 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित मोहनपुर मोड़ के समीप सोमवार की संध्या एक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार में जा रही बाइक अचानक असंतुलित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय रोहित देहरी, पिता सुखदेव देहरी, निवासी चिहुटिया गांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गंभीर रूप से घायल युवक को रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उसे तत्काल फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...