Dumka News: सड़क किनारे दो दिनों से खड़ी हाइवा से टकराया कोयला लदा वाहन, चालक की मौत
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। ब्रेक डाउन के बाद दो दिनों से सड़क किनारे खड़ी कोयला लदा हाइवा से टकराने से एक हाइवा चालक की मौत हो गई है। घटना सहिबजंग-गोविंदपुर स्टेट हाइवे पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के आलूबड़ा के पास सुबह पांच बजे की है। मृतक हाइवा चालक की पहचान पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई विपतपुर निवासी रिंकू ठाकुर (30) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हाइवा चालक अमड़ापाड़ा स्थित कोई माइंस से हाइवा में कोयला लोड़कर दुमका की ओर आ रहा था। हाइवा काफी रफ्तार में थी। इसी बीच काठीकुंड थाना क्षेत्र के आलूबड़ा के पास ब्रेक डाउन के बाद दो दिनों से सड़क किनारे खड़ी कोयला लदा हाइवा से टकरा गई। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में सूचना पर मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.