Dumka News: स्वामी विवेकानंद युवा क्लब का स्वच्छता पखवाड़ा
दुमका, अक्टूबर 12 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत रायकिनारी पंचायत के बेलदाहा गांव में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत के माध्यम से स्वामी विवेकानंद युवा क्लब, युवा मंडल बेलदाहा द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब के युवाओं ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। युवाओं ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखें। मौके पर कुंदन कुमार मंडल, विजय पंजियारा, राहुल कुमार, सरोज कुमार, पंकज मंडल, रूपेश यादव, विकास मंडल, दिनेश मांझी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.