Dumka News: स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
दुमका, अक्टूबर 11 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा स्वच्छ, स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण के उद्देश्य से सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल, महरो, दुमका के विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। 8 अक्टूबर को विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली निकाली थी। इसी क्रम में शनिवार को विद्यार्थियों ने केवल नारों और संदेशों तक सीमित न रहकर अपने कार्यों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने सड़क पर बिखरे कचरे एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को उठाकर सफाई की। साथ ही, आम लोगों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए रास्ते में बाधा उत्पन्न करने वाली घास, झाड़ियों तथा पेड़ों की अनावश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.