Dumka News: स्वच्छता अभियान चलाया गया
दुमका, अक्टूबर 4 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को इंटरनेशनल स्कूल सरैयाहाट की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्कूल के निदेशक अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय परिसर के अलावा सरवाधाम गांव, सड़क किनारे, सरवाधाम मंदिर सहित आसपास के विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपने घर, आसपास के सार्वजनिक स्थलों और गांव को साफ रखने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। हम सबने मिलकर ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है" और "गंदगी को दूर भगाओ, देश को सुंदर बनाओ" जैसे नारों से स्वच्छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.