दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में गुरुवार को झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय दुमका की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।‌ शिविर के पहले दिन 150 स्लॉट बुकिंग वाले आवेदकों में से 95 को अंचलाधिकारी राहुल कुमार शानू द्वारा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किया। वहीं 26 आवेदक शिविर में अनुपस्थित रहे। जबकि 29 आवेदक परीक्षा में असफल हो गए। शिविर का सबसे बड़ा पहलू यह रहा कि सरैयाहाट के एक भी स्थानीय युवक को इसका लाभ नहीं मिल सका। अधिकांश लोगों को यह जानकारी नहीं थी कि लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन के साथ स्लॉट बुकिंग कराना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Dumka News: ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए दो दिवसी...