दुमका, जुलाई 23 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। राइजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत उद्योग विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला उद्योग केंद्र के सभागार में बुधवार को आयातक-निर्यातक कोड विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के उद्यमियों को आयात-निर्यात से संबंधित प्रक्रियाओं, आयातक-निर्यातक कोड के महत्व, पंजीकरण प्रक्रिया तथा वैश्विक बाजार में व्यापार की संभावनाओं से अवगत कराना था।

उद्योग विभाग का प्रयास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उद्योग केंद्र दुमका के महाप्रबंधक दास कुमार एक्का ने कहा कि वर्तमान समय में स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए आयातक-निर्यातक कोड अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उद्यमियों से इस सुविधा का अ...