Dumka News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम
दुमका, अगस्त 19 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा-गोड्डा एनएच-133 पर बारीडीह गांव के समीप मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के बारीडीह निवासी लगभग 40 वर्षीय जितेंद्र महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने रात में ही हंसडीहा-गोड्डा एनएच-133 पर बारीडीह गांव के समीप सड़क को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर हंसडीहा थाना पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे है। परिजनों व ग्रामीणों का प्रमुख मांग है कि बारीडीह के समीप फुट ओवरब्रिज या सुरक्षित पार पथ निर्माण कराया जाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.