Dumka News: स्कूल बस की मांग को लेकर स्कूली छात्राओं ने चार घंटे तक रखा स्टेट हाईवे जाम
दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गुम्मा मोड़ के समीप मंगलवार शाम करीब चार बजे फातिमा उच्च विद्यालय मंजीराबाड़ी के स्कूली छात्राओं ने स्कूल बस की मांग को लेकर दुमका-अमड़ापाड़ा मुख्य पथ जाम कर दिया। सड़क पर बांस रखकर जाम किए जाने से दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में कोयला लदा हाइवा, यात्री बसों समेत छोटी-बड़ी गाड़ियां फंस गईं। जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि यात्री बसों में उन्हें चढ़ने नहीं दिया जाता है, जिससे विद्यालय आने-जाने में रोजाना परेशानी होती है। मंगलवार को छुट्टी के बाद घर जाने के लिए गुम्मा मोड़ पर बस का इंतजार कर रही छात्राओं को कथित तौर पर लाइन बस में चढ़ने से मना कर दिया गया। जिसके बाद छात्रों ने सड़क ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.