Dumka News: सोनी देवी बनीं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष, बाल्मिकी उपाध्यक्ष चुने गए
दुमका, जुलाई 31 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय सरैयाहाट में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) के पुनर्गठन को लेकर अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाल्मिकी कुमार मंडल ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में उदयकांत यादव उपस्थित रहे। बैठक में अभिभावकों की सर्वसम्मति से सोनी देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा बाल्मिकी कुमार मंडल को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विद्यालय के सुचारु संचालन एवं विकास कार्यों में सहभागिता के लिए 20 अभिभावकों का समिति सदस्य के रूप में चयन किया गया। नवनिर्वाचित समिति को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम लाल महतो ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Ghumla News: फिरोज अहमद बने विद्यालय प्रबंधन समिति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.