दुमका, नवम्बर 3 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा में पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की पहल, आंगनबाड़ी सेविकाओं को बीएमआई कैलकुलेटर एवं स्वास्थ्य पुस्तिका वितरण किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं को बीएमआई कैलकुलेटर का प्रशिक्षण, गर्भवती माताओं एवं बच्चों की बेहतर देखभाल पर जोर देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण की स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड की उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएमआई कैलकुलेटर एवं स्वास्थ्य संबंधी पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। सभी सेविकाओं को बीएमआई कैलकुलेटर के उपयोग एवं उसके माध्यम से पोषण की स्थिति का आकलन करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया ग...