Dumka News: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से सात लाख नगद समेत जेवर चोरी
दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के नगर थाना क्षेत्र के प्लस टू नेशनल स्कूल के पीछे शास्त्री नगर मोहल्ले में शनिवार की देर रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से करीब सात लाख रुपये नगद, सोने की चार अंगूठियां, एलईडी टीवी, पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Dumka News: घर का ताला तोड़कर एक लाख नगद व गहने की चोरीघटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक पारस नाथ उपाध्याय के घर में शनिवार की रात चोरों ने खिड़की के ग्रिल उखाड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। घर में रखे सामानों को खंगालने के बाद चोरों ने गोदरेज के लॉक तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.