Dumka News: सेवानिवृत्ति पर शिक्षक का विदाई सम्मान समारोह का आयोजन
दुमका, अगस्त 1 -- Dumka News: जामा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलहड़िया में शुक्रवार को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ब्रजकिशोर ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने उनके दीर्घ सेवाकाल को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से ब्रजकिशोर ठाकुर को अंगवस्त्र, डायरी, कलम, भागवत गीता एवं छाता भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उन्होंने इस विद्यालय में 22 वर्षों तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा की। इस दौरान उन्हें शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों का भरपूर सहयोग एवं स्नेह मिला, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। यह भी पढ़ें- Simdega News: डीएवी पब्लिक स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.