दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के मकरमपुर स्थित सेल्फी ब्रिज के पास तीखे मोड़ पर बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल 35 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, मसलिया थाना क्षेत्र के कठलिया पंचायत अंतर्गत कुकुरतोपा गांव निवासी निर्मल सोरेन अपनी पल्सर बाइक से दुमका से लौट रहा था। सेल्फी ब्रिज पार करने के बाद तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटना का शिकार हो गया।हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं थीं। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: सेल्फी ब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...