Dumka News: सेल्फी ब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मकरमपुर सेल्फी ब्रिज के पास तीखे मोड़ पर बुधवार दोपहर को एक पैंतीस वर्षीय युवक सड़क दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मसलिया थाना क्षेत्र के कठलिया पंचायत अंतर्गत कुकुरतोपा गांव के निर्मल सोरेन अपने पल्सर बाइक से दुमका से लौट रहा था। सेल्फी ब्रिज को पार करने के बाद तीखे मोड़ पर अपना संतुलन खोकर दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना से सिर एवं चेहरे में गंभीर चोट लगने के कारण निर्मल सोरेन बेहोश हो गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस को कई बार फोन करने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर निर्मल सोरेन की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने मुखिया वकील मुर्मू के नेतृत्व में स्थानीय 407 ट्रक की व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.