दुमका, सितम्बर 24 -- Dumka News: दुमका , प्रतिनिधि। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक दुमका ने सेंट जेवियर्स कॉलेज महारो के 10 विद्यार्थियों ने अपनी इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी की। इंटर्नशिप पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, दुमका के सीनियर मैनेजर अजीत कुमार एवं सेंट जेवियर्स कॉलेज महारो के प्राचार्य फादर वर्जिश ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप के अनुभव साझा किए। उन्होंने बैंक की विभिन्न सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय समावेशन तथा बैंकिंग कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने की बात कही। इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ बैंकिंग एवं वित्तीय...