Dumka News: सूखा बरगद पेड़ दे रहा बड़ी दुर्घटना का संकेत, प्रशासन बेखबर
दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: मसलिया अंचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत मसानजोर के पंचायत भवन के समीप सड़क किनारे खड़ा विशाल सूखा और जर्जर बरगद पेड़ अब किसी बड़ी दुर्घटना का संकेत दे रहा है। पेड़ पूरी तरह सूख चुका है। इसकी शाखाएं कमजोर हो गई हैं और तना अंदर से खोखला हो गया है। हल्की हवा के झोंके से भी इसके टूटकर सड़क पर गिरने का खतरा बना हुआ है। पेड़ सड़क की ओर झुका हुआ है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है। यह सड़क जेरूवा-मसानजोर होते हुए आश्रम मोड़ को जोड़ती है। जिसमें पश्चिमी भाग के लोगों के लिए लाइफ लाइन मानी जाती है। बसकीडीह, गुमरो, बड़ा डुमरिया, खुटोजोरी आदि पंचायत के दर्जनों गांव के लोग इसी मार्ग से प्रखंड कार्यालय, थाना, स्वास्थ्य केंद्र, संसाधन केंद्र, स्कूल-कॉलेज, बाजार और अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचते हैं। यह सबसे कम दूरी और सबसे अच्छा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.