Dumka News: सुब्रतो कप में दुमका का दबदबा, तीनों वर्गों के खिताब जीतकर रचा इतिहास
दुमका, जुलाई 12 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जिला स्तरीय 65वीं अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को आउटडोर स्टेडियम कुमारदुधानी में शानदार समापन हुआ। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद जिला कार्यालय दुमका के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें दुमका प्रखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोपीकांदर को 3-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में दुमका की ओर से आकाश मुर्मू ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल दागे, जबकि प्रेम चौड़े ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ दुमका ने प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार भी प्राप्त कर लिया। इस वर्ष की प्रतियोगिता में दुमका प्रखंड का दबदबा पूरी तरह देखने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.