दुमका, अगस्त 28 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि।सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने गुरुवार को एसआईआर को लेकर सुनवाई किया। शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 233 से लेकर 239 तक मतदान केंद्र में सुनवाई की गई। पूर्व में गणना प्रपत्र के माध्यम से सभी मतदाता का मैपिंग किया गया था। मैपिंग के उपरांत कुछ मतदाता का नाम नो मैपिंग मतदाता सूची में शामिल हो गया था। वैसे मतदाताओ को बीएलओ के माध्यम से नोटिस निर्गत किया गया था। सुखजोड़ा पंचायत सचिवालय में कुल 180 नोटिस का सुनवाई किया गया। सुनवाई के दौरान करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एसआईआर में नोटिस के बाद रिकॉर्ड मिलाने में लग रहा तीन से चार घंटे का समय दस्तावेज का अवलोकन कर बीएलओ के माध्यम से अपलोड किया ...