Dumka News: सुग्गपहाड़ी स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर
दुमका, जुलाई 2 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया शैक्षणिक क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुग्गपहाड़ी में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूरण मुर्मू की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों व अभिभावकों ने बारी-बारी से सुझाव दिए। विशेष रूप से बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अभिभावकों से अपील की गई कि वे रोज बच्चों को स्कूल भेजें।इसके अलावा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शौचालय की नियमित सफाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्णय लिया गया। मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण व पौष्टिक भोजन नियमित रूप से देने पर भी सहमति बनी। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.