दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम पाठक को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर सीताराम पाठक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक साधारण कार्यकर्ता के लिए बड़ा सम्मान और संगठन का विश्वास बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह तथा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा के प्रति वे हृदय से कृतज्ञ हैं। भाजपा नेता सीताराम पाठक ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने वि...