Dumka News: सीएसपी में आग लगने से उपकरण समेत नगद राशि भी जलकर राख
दुमका, नवम्बर 3 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टांगदोहा गांव में स्थित स्टेट बैंक शाखा के ग्राहक सेवा केंद्र में आगलगी की घटना हुई है। घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे की है। आगलगी के कारण का पता नहीं चला है। हलांकि शॉट सर्किट से आग लगने की अंदेशा व्यक्त की जा रही है। घटना में विभिन्न उपकरण समेत एक लाख रुपया नगद राशि भी जलकर राख हो गया है। सीएसपी संचालक ने घटना की जानकारी रानेश्वर थाना को दी है। सूचना मिलते ही रानेश्वर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएसपी संचालक नन्द दलाल राय ने बताया कि शनिवार को उसने सीएसपी खोल कर काम किया था। रविवार को ब्रांच बंद था। रविवार को छुट्टी के कारण वह शिकारीपाड़ा के जमुगुड़िया गांव में आयोजित लक्ष्मी मेला देखने चला गया था। इस दौरान सोमवार तड़के करीब 3 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.