दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रभारी प्राचार्य महेंद्र राजहंस के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं और उद्यान की साफ-सफाई की। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और श्रमदान की भावना विकसित करना था। अभियान में चारों हाउस- मलूटी, मसांजोर, मयूराक्षी और हुंडरू के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, अनुशासन और सहयोग का संदेश दिया।प्रभारी प्राचार्य महेंद्र राजहंस ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन और सभ्य समाज की आधारशिला है। स्वच्छ वातावरण हमें स्वस्थ रखने के साथ व्यक्तित्व और अनुशासन को भी बेहतर बनाता है। स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कक्षा 12वीं के छात्र दीप तिव...