दुमका, अक्टूबर 10 -- जामा में स्वच्छता अभियान और सत्संग का आयोजन Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति (रजि.) दुमका आश्रम शाखा सिलांदा की ओर से राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुक्रवार को जामा क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुनील सोरेन उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान की शुरुआत जामा प्रखंड के बाबा सिरसानाथ मंदिर परिसर से हुई। इसके बाद समिति के सदस्यों एवं मानव सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने जामा चौक होते हुए सिलांदा शिव मंदिर प्रांगण तक स्वच्छता जागरूकता यात्रा निकाली। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सिलांदा शिव मंदिर परिसर में यात्रा क...