दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर दुमका फोटोग्राफी एसोसिएशन की ओर से बुधवार को दुमका के न्यू एलआईसी कॉलोनी स्थित सिटी गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस दिन को उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत फोटोवॉक से हुई जिसमें फोटोग्राफरों ने दुमका की सांस्कृतिक झलकियों को अपने कैमरों में कैद किया। इस दौरान सदस्यों द्वारा खींची गई तस्वीरों की लघु प्रदर्शनी भी लगाई गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि फोटोग्राफी सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति को देखने का एक नजरिया है। विश्व फोटोग्राफी दिवस हमें याद दिलाता है कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। यह भी पढ़ें- विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हरियाली का दिया संदेश ऐसे आयोजनों से जिले के युवा फोटोग्राफरों को...