Dumka News: साइबर ठगी से बचाव को लेकर शिविर आयोजित
दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रानीघागर पंचायत भवन सभागार में सोमवार को ग्रामीणों उपभोक्ताओं को बैंकिंग सेवाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा साइबर ठगी से बचाव को लेकर वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया गया। इस मौके पर एफआई प्रबंधक राम प्रवेश कुमार, रानीघागर शाखा प्रबंधक बलजीत कुमार, जिला समन्वयक अमित सिंह, ग्राम साथी संस्था के निरंजन मंडल सहित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक एवं बैंक उपभोक्ता उपस्थित थे। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा प्रधानमंत्री जनधन योजना में पात्र लाभार्थियों को उपरोक्त योजना से जोड़ा गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: साइबर ठगी से बचाव को लेकर ग्रामीणों को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.