Dumka News: साइबर क्राइम को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
दुमका, अक्टूबर 15 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय शिकारीपाड़ा में गुरुवार को साइबर क्राइम एवं बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक व कॉल से सावधान रहने और साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी।साथ ही छात्राओं को अपनी सुरक्षा को लेकर आत्मरक्षा के टिप्स, छेड़खानी या अपराध होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने और डायल 100, 112 व महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.