दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल दुमका के सौजन्य से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जामा प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण योजनाओं का शिलान्यास बुधवार को सांसद नलिन सोरेन एवं जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पीएम जन-मन योजना के शिलान्यास को लेकर सांसद नाराज, चिमटी में फिर होगा शिलान्यासयोजनाओं का विवरण इन योजनाओं के शुरू होने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाओं में तपसी बाघमारा टोला से कामुडुमरिया पथ का निर्माण शामिल है। इसकी लंबाई 1.088 किलोमीटर है और इसके लिए 84 लाख रुपये की स्वीकृत राशि है। वहीं खेदनापाड़ा एवं नयाडीह जोरिया में करीब 89 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जाएगा, ...