दुमका, जुलाई 2 -- Dumka News: काठीकुंड/प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती तापमान के बीच बिजली की आंख- मिचौली से आम लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि गर्मी में जहां तापमान अपने चरम पर है, वही लगातार बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है, ग्रामीणों का कहना है कि बिना बिजली के घरों में रहना बेहद कठिन हो गया है। बुजुर्ग और बच्चों की हालत सबसे ज्यादा खराब है, बच्चे गर्मी में परेशान रह रहे हैं जबकि बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है, पंखा हूं या दैनिक कार्यों जैसे जरूरी उपकरणों के बंद रहने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रहणियों को भी घरेलू कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लोगों के अनुसार पिछ...